उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: KFC में खाना खा रहा था युवक, बाहर स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख ले उड़ा चोर

हल्द्वानी न्यूज– मुखानी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक बैंक से नकदी निकालने के बाद खाना खाने के लिए केएफसी पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने स्कूटी की डिग्गी से नकदी पार कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर गौलापार निवासी दीपक शर्मा ने मुखानी थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 20 मई को सुबह करीब 11:30 बजे एसबीआई कुसुमखेड़ा शाखा से दो लाख रुपये नकद निकालकर लाया था। नकदी को उसने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  IRCTC टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: आधार लिंक नहीं तो ओपनिंग डे पर नहीं होगी बुकिंग

 

 

इसके बाद वह करीब 11:50 बजे पीलीकोठी स्थित केएफसी में भोजन करने चला गया और स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा और स्कूटी की डिग्गी खोली तो उसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे। चोरी का पता चलते ही युवक के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ हार-जीत की बाजी लगा कर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को भीमताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

पीड़ित के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी की डिग्गी से नकदी चोरी कर ली। मामले की सूचना तुरंत मुखानी पुलिस को दी गई। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दयारा बुग्याल में लापता बबीता पांडे की तलाश फिर शुरू, घने जंगलों और भालू आवासीय क्षेत्रों में सर्च तेज

 

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बैंक से ही किसी ने युवक का पीछा किया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी हुई है।