उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली महोत्सव में जमकर थिरके क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधियों ने भी लगाए ठुमके

लालकुआँ न्यूज़- उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में होल्यारों ने जमकर आनंद उठाया, कार्यक्रम में जहां पत्रकारों ने होली गायन किया, तो वहीं अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी ढोलक में थाप देकर ठुमका लगाया।

 

यहां प्रेस क्लब के समीप स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआ इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पत्रकारों ने होली की बधाई देते हुए एक दूसरे को गले लगा कर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 20 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

 

 

इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, तहसीलदार युगल किशोर पांडे और कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल,खाद्य पूर्ति अधिकारी मोहित कठायत, निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, आरके मोहित बोरा ने विभिन्न होली गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस के हुए ब्रेक फेल, सड़क पर पलटी गाड़ी, पांच लोग घायल

 

वही नगर की महिला होल्यारों ने होली के गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। होली महोत्सव में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती,हेमवती नंदन दुर्गापाल, अरुण जोशी, सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, बॉबी संभल पूर्व चेयरमैन लालचंद सिंह, रामबाबू मिश्रा, प्रमोद कॉलोनी, राजलक्ष्मी पंडित, बीना जोशी, चंद्रकला खाती, नीमा पांडे, गीता भट्ट, पूरन सिंह रजवार, कुंदन मेहता, राजेंद्र सिंह खनवाल, जीवन कबड्वाल, दिनेश खुल्बे, संजीव शर्मा ने भी होली के गीतों में जमकर ठुमके लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान, उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक रहा प्रभावशाली राजनीतिक सफर