उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- प्रदेश में आज से अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने देहरादून सहित 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Uttarakhand Weather Update– प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहाँ सोशल मीडिया से तीन बच्चों की मां को 20 साल के छात्र से हुआ प्यार, पति को छोड़ छात्र के घर पहुंची महिला, जाने फिर क्या हुआ

इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र के दो से तीन दौर तक हो सकते हैं। इसे देखते हुए इन पांच जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर च पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा होने का अनुमान है। जिसे देखते हुए इन पांच जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ मस्जिद पर लगा ‘I Love Mohammad’ का पोस्टर, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, पुलिस ने उतरवाया पोस्टर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनावों में EVM से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होगा मतदान, जानें क्यों लिया गया ये फैसला