उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी ने किया लोगों का हाल बेहाल, आज तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान- महंगा पड़ेगा Ghibli Image से फोटो बनाना, साइबर क्राइम में यूज हो सकता है फेशियल डाटा

 

वही माैसम केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

 

दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया, इससे पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। मई में अभी तक तीन बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया जा चुका है। पिछले शनिवार को दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें 👉  जग्गी बंगर सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी किरन जोशी ने किया व्यापक जनसंपर्क, मांगा आशीर्वाद

 

यह रहा तापमान
शहर          अधिकतम        न्यूनतम
देहरादून       38.9              26.8
पंतनगर        39.5              25.2
मुक्तेश्वर        25.2              14.9
नई टिहरी     27.6              18.4

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस परेड में नहीं दिखेगी उत्तराखंड की झांकी, रोस्टर सिस्टम बना वजह; भारत पर्व में होगा ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ का प्रदर्शन