उत्तराखण्डगढ़वाल,

कोटद्वार- यहाँ युवती और किशोरी स्नान करते समय नयार नदी में बहीं, दोनों की हुई मौत।

कोटद्वार न्यूज़– उत्तराखंड के कोटद्वार के सतपुली के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जानकारी के अनुसार ग्राम ओडलसैंण निवासी 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान दोनों का पैर फिसला और वह दोनों नदी के बहाव में बह गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी–स्कॉर्पियो टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, मोबाइल लेने लौटते समय गई जान

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटन और किसानों के लिए खुशखबरी