उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- यहाँ रेल पटरी के बीचों बीच युवक का कटा हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, युवक के शिनाख्त के प्रयास जारी

लालकुआं। यहां लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कमर से कटा हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया, मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एवं जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पार्टी के दौरान हादसा: गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने


प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां नगर से लगभग 1 किलोमीटर दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी के बीचों बीच लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच कमर से कटा हुआ शव बरामद होने की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा एवं सीआरपी लालकुआं के पुलिस कर्मियों ने शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारण की जांच शुरू कर दी है, पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में भी जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम पर भाजपा-इंडिया गठबंधन से सीधे सवाल! 23 अक्टूबर को लालकुआं में होगा ‘राजनीतिक दल जवाब दो’ कार्यक्रम

वही कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है, पुलिस शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है, इससे पूर्व मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारघाटी में फंसे 15 हजार से अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में पूरा हुआ अभियान