उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड Weather Update: आज 8 जिलों में बारिश-गरज का अलर्ट, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, देहरादून और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- गौला खनन में लगे अनफिट और 2010 से पूर्व के वाहन के पंजीकरण होंगे निरस्त

 

 

अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि गर्मी और उमस से लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है।

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। वहीं पर्वतीय इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से काफी अधिक रहा। इसके चलते मैदानी क्षेत्रों में उमस और गर्मी का असर बना रहा, जबकि पहाड़ों में भी सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हल्द्वानी तहसीलदार को एडवर्स एंट्री, कानूनगो अशरफ अली पर निलंबन की संस्तुति, भारी लापरवाही उजागर

 

 

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

16 जुलाई: कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

 

17 जुलाई: प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- रेलवे अतिक्रमण का मामला लेकर जनप्रतिनिधि पहुंचे डीएम दरबार

18 जुलाई: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों में न रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।