उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा: रॉन्ग साइड ट्राला देख बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटने से 4 पर्यटक दबे

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चार पर्यटक वाहन के नीचे दब गए, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी की जान बचा ली गई।

 

जानकारी के अनुसार, बरेली से पर्यटकों को लेकर आ रही स्कॉर्पियो हल्द्वानी की ओर बढ़ रही थी। जैसे ही वाहन मोटाहल्दू के पास छोटा सिडकुल क्षेत्र में पहुंचा, सामने से अचानक रॉन्ग साइड में आ रहा एक ट्राला दिख गया। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने जोर से ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी संतुलन खो बैठी और हाईवे पर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून महानगर कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो के पलटते ही उसमें सवार चार लोग नीचे दब गए। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा किया गया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- " मैं महाकाल तुझे श्राप देता हूँ.." जागेश्वर धाम में महिला का हंगामा, जबरन मंदिर में कुत्तों को लेकर घुसने का किया प्रयास, देखे वीडियो

 

सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे की मुख्य वजह ट्राले का रॉन्ग साइड में आना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटाहल्दू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर गैस प्लांट से बेरीपड़ाव के बीच स्टोन क्रशरों से उपखनिज ढोने वाले ट्राले और ट्रकों की वजह से अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शहर में वृक्ष कटान के दौरान कल फिर रहेगा यातायात डायवर्सन

 

 

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दो दिनों में यह दूसरा बड़ा हादसा है, लेकिन इसके बावजूद रॉन्ग साइड चलने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने हाईवे पर सख्त निगरानी और ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की मांग की है।