उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, महिला मौके पर हुई मौत

उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- भाजपा से टिकट नही मिलने पर बगावत कर निर्दलीय मैदान पर उतरे सुरेंद्र सिंह लोटनी, भरा नामांकन पत्र

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह नौ बजे की है। यहाँ नौर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पुरी उम्र 55 वर्ष पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरा घात लगाए बैठे गुलदा ने महिला पर हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) एसएसपी नैनीताल ने कोतवाल, थाना इंचार्ज सहित 52 अधिकारी के किये तबादले

बता दें कि प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष में इस वर्ष अब तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों की जान गई है, जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक 1741 गुलदारों की मौत रिकॉर्ड में दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लगी भीषण आग, 6 कच्चे घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान