उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, काम के दबाव से तनाव की चर्चा

चम्पावत न्यूज़- कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधीन संचालित चंपावत इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कोर्ट मैरिज के बाद भी युवती को घर नहीं ले गया दूल्हा, तो दुल्हन पहुंची थाने

 

 

जानकारी के अनुसार, कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन किया जाता है। पुलिस के मुताबिक, गैस एजेंसी के 55 वर्षीय प्रबंधक दयाल शरण रावत ने रविवार रात कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) नैनीताल जिले की सभी ग्राम सभाओं में 5 जुलाई से 28 जुलाई तक खुली बैठको का आयोजन होगा, बनेंगे प्रमाण पत्र

 

पुलिस ने मृतक के निवास स्थान पर जांच-पड़ताल की, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

 

काम के दबाव से तनाव की चर्चा
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि दयाल शरण रावत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। कुछ लोगों का कहना है कि गैस वितरण और कार्यभार के दबाव के चलते वे परेशान चल रहे थे। हालांकि पुलिस ने इन बातों की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- गर्जिया मंदिर के दर्शन करने आए लखनऊ के एक युवक की कोसी नदी में डूब कर हुई मौत

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या थे।