उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में बिना होटल बुकिंग के पहुंचे पर्यटक वाहनों को लौटाया, 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे सरोवर नगरी

नैनीताल न्यूज़- शहर में ईद के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस का विशेष यातायात प्लान दूसरे दिन भी लागू रहा। एंट्री प्वॉइंट से एक दिनी दौरे पर आने वाले पर्यटक वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिला। पुलिस ने एडवांस होटल बुकिंग कर आ रहे पर्यटक वाहनों को ही भीतर भेजा। वैकल्पिक व्यवस्था होने के बावजूद पर्यटक शटल सेवा से शहर आने को राजी नहीं हुए और वापस लौट गए। उधर, शहर में शाम को जाम की स्थिति बनी रही।

 

मंगलवार सुबह से ही भारी संख्या में पर्यटक उमड़े दोपहर तक शहर के पार्किंग स्थल फुल हुए तो पुलिस को पूर्व में निर्धारित किया गया विशेष यातायात प्लान लागू करना पड़ा। दोपहर बाद एक दिनी दौरे के लिए दुपहिया वाहनों से आ रहे पर्यटकों को कालाढूंगी रोड में नारायण नगर व हल्द्वानी रोड में रूसी बाइपास पर ही रोक दिया गया। इसके बाद शहर में जाम की स्थिति होने पर चौपहिया वाहनों को भी एडवांस होटल बुकिंग करने के बाद ही शहर में एंट्री मिली।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग- PAN के बाद अब Voter ID भी होगा आधार से लिंक, फर्जी मतदान रोकने के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला,

 

प्रशासन की ओर से एंट्री प्वाइंट पर शटल सेवा की व्यवस्था की थी। दुपहिया वाहनों से आने वाले अधिकांश पर्यटक शटल सेवा को नकार एंट्री प्वाइंट से ही वापस लौट गए।

 

चल पड़ा है पर्यटन कारोबार

सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की भीड़ से पर्यटन कारोबार चल पड़ा है। मंगलवार को अधिकांश होटलों-होम स्टे, गेस्ट हाउसों के अधिकांश पैक हो गए। सप्ताहभर सैलानियों का पहुंचना जारी रहने की संभावना है। पर्यटकों की बड़ी संख्या में पहुंचने से पर्यटन कारोबारी बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 46 नगर पंचायतों में 15 का अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित

 

 

होटल, गिफ्ट सेंटर, रेस्टोरेंट, टूरिस्ट कैब, नाव चालक व घोड़ा चालकों के व्यवसाय में खासा इजाफा हुआ है। पर्यटन बढ़ने से पर्यटन स्थलों में छिटपुट कारोबार भी चल पड़ा। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार करीब 15 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। इसमें ऐसे भी पर्यटक थे, जो सैरसपाटे के बाद लौट भी गए। एसपी ट्रैफ‍िक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया क‍ि वाहनों का दबाव कम होने पर विशेष यातायात प्लान लागू रखा जाएगा। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम को जगह-जगह तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम सख्त, छात्रसंघ चुनाव में लगा दिए पंप्लेटस, बैनर तो होगी कार्यवाही

 

 

पुलिस ने 150 के काटे चालान

नैनीताल में बढ़ते वाहनों का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को काठगोदाम में मोर्चाबंदी की। 200 दोपहिया वाहन चालकों को नैनीताल जाने से रोक दिया गया। बाहरी राज्यों से आने वाले कई चौपहिया वाहनों को भी वापस लौटाया गया। जबकि 50 से अधिक वाहन कालाढूंगी होकर गए। 20 पर्यटकों के वाहनों को गौलापार स्टेडियम के पास खड़ा कराकर शटल सेवा के जरिये नैनीताल को भेजा गया।