उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहां दोस्तो के संग नहाने गए किशोर की वाटरफॉल में डूबने से हुई मौत

नैनीताल जिले के गरमपानी के रामगढ़ ब्लाक में स्थित ढोकाने वाटरफॉल में अल्मोड़ा से नहाने आए तीन साथियों में से एक की डूबने से मौत हो गई। साथी युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में बिंदुखत्ता निवासी ड्राइवर का शव मिला

 

 

युवकों ने लोगों की मदद से वाटरफॉल में डूबे प्रियांशु कनवाल उम्र 16 वर्ष पुत्र गोविंद कनवाल निवासी पहल खत्याड़ी अल्मोड़ा को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  नशे को कहें बाय-बाय छात्रवृत्ति अपनाएं उज्जवल भविष्य बनाएं

 

 

वही सूचना पर मौके पर पहुंची क्वारब पुलिस और राजस्व विभाग ने प्रियांशु को सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । क्वारब पुलिस ने परिजनों को घटना का जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ नदी में गिरी कार, हादसे में कार सवार दंपति घायल