उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, मिठाई बांटने अस्पताल पहुंचा रेप का आरोपी, हुआ गिरफ्तार

नैनीताल न्यूज़- जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया। शुक्रवार सुबह एक 14 साल 10 महीने की नाबालिग छात्रा को उसकी मां इलाज के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जांच में खुलासा हुआ कि छात्रा गर्भवती थी और उसी दिन उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

 

 

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सूरज बेखौफ होकर अस्पताल पहुंचा और मिठाई बांटने लगा। यह देखकर छात्रा की मां भड़क उठी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: आयु सीमा बढ़ी, दो पदों पर एक साथ आवेदन का मौका

 

 

आरोपी सूरज की करतूत

पुलिस के अनुसार सूरज, अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला है और करीब तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था। यहां वह एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। दो साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए पीड़िता से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और सूरज ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए। इसी के चलते छात्रा गर्भवती हुई और अब उसने बच्ची को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- आबकारी अधिकारी एक्शन में, 390 पव्वे के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, शराब तस्करों में मचा हड़कंप

 

 

मुकदमा दर्ज, सनसनी फैली

पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में मिठाई बांटने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दिनभर लोग इसी मामले की चर्चा करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Election Survey: धामी के नेतृत्व में BJP को 54 सीटों का अनुमान, कांग्रेस 14 पर सिमटी; 2027 से पहले सर्वे ने बढ़ाई सियासी हलचल