उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड: नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट; 24 घंटे तैनात रहेंगी जेसीबी मशीनें

नैनीताल न्यूज़- भारत मौसम विभाग (IMD) ने 9 जुलाई (गुरुवार) को नैनीताल जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

 

 

डीएम ने कहा कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (PWD) संवेदनशील और भूस्खलन प्रभावित मार्गों पर जेसीबी मशीनों तथा कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करे, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उन्हें जल्द से जल्द खोला जा सके और यातायात सुचारु रखा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या के बाद फरार हुआ पति, तलाश में जुटी पुल‍िस

 

 

इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने, अपने मोबाइल फोन हर समय चालू रखने तथा किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन, राहत एवं बचाव दल पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया अपना नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा

 

 

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस में भाषण प्रतियोगिता और फ्रेशर पार्टी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 

 

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181, मोबाइल नंबर 8272080884 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अफवाहों से बचने की भी अपील की है।