उत्तराखण्डकुमाऊं,

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग में रूद्र ने रचा इतिहास 50 मीटर फ्री स्टाइल में जीता स्वर्ण, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में हासिल किया रजत

हल्द्वानी न्यूज़- मोटाहल्दू निवासी युवा तैराक रूद्र जोशी ने भोपाल में आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग अंडर-11 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। 24 से 28 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में रूद्र ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक हासिल किया।

 

आयोजकों के अनुसार रूद्र इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले तैराक बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से हल्द्वानी और मोटाहल्दू क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रूद्र ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- टिकट मिलने के बाद पहली बार पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआँ अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

रूद्र लंबे समय से तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी तैयारी की। उनकी सफलता में परिवार के साथ प्रशिक्षकों और खेल से जुड़े लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (अच्छी खबर) प्रदेश के सरकारी अस्‍पतालों की ओपीडी शुल्‍क घटा, वित्त मंत्री ने दी मरीजों को राहत

 

 

रूद्र की उपलब्धि पर उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर खेल सुरेश चंद्र पांडे, चीफ कोच गौरव चंद, कोच दयाल सिंह फर्शवाण, वर्तमान कोच कर्मवीर डांगर, सेंट थेरेसा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर राजेश, स्कूल कोच इंद्र कार्की, हनी वार्टर पार्क प्रशिक्षण केंद्र के स्वामी अतुल पाठक, समाजसेवी विक्की पाठक, शेखर कांडपाल और रनिंग कोच महेश फर्त्याल ने रूद्र और उनके परिजनों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बेटी वैशाली रावत ने ITBP में पाई सफलता, 48वीं बटालियन में मिली पहली तैनाती, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

खेल प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने कहा कि रूद्र की उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने रूद्र के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।