उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जिंदा जलाया, ऐसे खुला हत्या का राज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत सामने आया है। रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) की एक शादीशुदा महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की हत्या कर उसे ट्रक समेत जला दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला अमनदीप कौर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे ट्रक में आग लगने से हुआ हादसा मान रही थी, लेकिन कॉल डिटेल और सर्विलांस जांच के बाद हत्या का राज खुल गया।

 

 

पुलिस के अनुसार, पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में 10 जुलाई की रात बड़ी नहर के पास एक ट्रक में आग लग गई थी। ट्रक चालक बलविंदर सिंह की आग में जलकर मौत हो गई थी। बलविंदर 10 जुलाई की सुबह ट्रक में फोम लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ था। घटना के बाद उसके भाई गुरमीत सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश की एक लाख बेटियों को सीएम धामी ने दिया ये तोहफा

 

 

जांच के दौरान सर्विलांस टीम को बलविंदर के एक अन्य मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी मिली। इस नंबर से रुद्रपुर निवासी अमनदीप कौर से लगातार बातचीत हुई थी। पुलिस ने जब मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली तो अमनदीप की लोकेशन घटना स्थल के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए पूरनपुर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम फिर होगा तल्ख, 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में भी चेतावनी

 

 

पूछताछ में अमनदीप ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि पिछले करीब तीन साल से उसके बलविंदर के साथ प्रेम संबंध थे। अमनदीप शादीशुदा थी और उसे आशंका थी कि बलविंदर के साथ उसके संबंधों की वजह से उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। इसी डर के चलते उसने बलविंदर से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई।

 

 

पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई को अमनदीप ने बलविंदर को रास्ते में मिलने के लिए बुलाया। दोनों की मुलाकात पूरनपुर क्षेत्र में ट्रक के केबिन में हुई। वहां दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अमनदीप ने बलविंदर के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसके बाद उसने ट्रक के केबिन में रखा डीजल उड़ेलकर आग लगा दी, जिससे बलविंदर की जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- सीएम धामी के निर्देशों के बाद यहाँ चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध मदरसे में बच्चों का हो रहा था शोषण

 

 

शुरुआत में ट्रक में आग लगने की घटना को हादसा माना जा रहा था, लेकिन मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और सर्विलांस जांच ने मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने अब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।