उत्तराखण्डकुमाऊं,

SIR बैठक विवाद के बाद गरमाई रुद्रपुर की सियासत, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर FIR; घर पहुंची पुलिस, नही मिले

रुद्रपुर न्यूज़-: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक में हुए विवाद के बाद रुद्रपुर की सियासत गरमा गई है। मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर भी पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिले।

 

 

दरअसल, सोमवार को कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में SIR की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) मायूस और पीड़ितों की उम्मीद जगा रहा कुमाऊं कमिश्नर का जनता दरबार

 

 

विवाद के बाद धरने पर बैठे विधायक शिव अरोड़ा

बैठक में विवाद के बाद विधायक शिव अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। विधायक और उनके समर्थकों ने मामले में कार्रवाई की मांग की।

 

 

देर रात सहायक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर पंतनगर थाने में राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ संयुक्त चेकिंग के दौरान लालकुआं पुलिस व जनपद SOG ने 04 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

FIR के बाद ठुकराल के घर पहुंची पुलिस

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम राजकुमार ठुकराल के एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, उस समय ठुकराल घर पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।

 

 

ठुकराल ने भी पुलिस को दी शिकायत

वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी सिडकुल पुलिस को शिकायत दी है। उनकी शिकायत पर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। ठुकराल का पक्ष भी मामले की जांच के दौरान सामने आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार लाई महिलाओं के लिए नई योजना, International Women's Day पर हो रही लांच, मंत्रीजी बनेंगी पहली सवारी

 

 

पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण से जुड़े आरोपों और दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

SIR बैठक में हुए इस विवाद के बाद रुद्रपुर की सियासत में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।