उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं की धरती का वीर सपूत मातृभूमि पर हुआ कुर्बान

लालकुआं न्यूज़– मणिपुर के उखरूल जिले में उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह खेतवाल मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के तुपेड़ (वनडुंगरा) गांव के निवासी थे। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – इस विभाग में जल्द 3604 पदों पर भर्ती की तैयारी

 

बलवंत सिंह छह भाइयों में पांचवें नंबर के थे। उनके पिता का नाम गोपाल सिंह खेतवाल है। वर्ष 1991 में उन्होंने असम राइफल्स में कांस्टेबल के रूप में भर्ती होकर देश सेवा की शुरुआत की थी। अपने 35 वर्ष के सैन्य जीवन में उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दीं और वारंट अधिकारी के पद तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर लगाई रोक, सीएम ने सभी DM को निगरानी करने के दिए निर्देश

 

 

परिवार पिछले करीब 6 वर्षों से सुकलिया स्थित कर्नल फार्म, जगदंबा कॉलोनी में रह रहा है। वर्ष 2000 में उनका विवाह संगीता देवी से हुआ था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं।

 

मणिपुर में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए बलवंत सिंह के बलिदान से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों ने कहा कि उन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिस पर पूरे उत्तराखंड को गर्व है। उनके पैतृक गांव में शोक का माहौल है और लोग वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 1 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद