उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चला पुलिस व प्रशासन का ऑपरेशन रोमियो, 80 लोग हिरासत में..

हल्द्वानी न्यूज़– जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न कार्यशाला में प्राप्त हुए इनपुट के आधार पर महिला सुरक्षा के मद्दे नजर सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन ने ऑपरेशन रोमियो चलाया गया जिसमें 80 अराजक तत्वों को अलग-अलग स्थान से हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  1 सितंबर से जेब पर सीधा असर! दूध और सिलेंडर महंगे, कार खरीदना भी हुआ महंगा, लागू हुए 5 बड़े बदलाव

 

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि ऑपरेशन रोमियो के अंतर्गत आज जिला प्रशासन एवं नैनीताल पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए तीन टीम गठित कर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 80 अराजक तत्वों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खंडहरनुमा मकान से 35 वर्षीय महिला का शव बरामद, तीन दिन से थी लापता; नशे की लत और हत्या दोनों एंगल से जांच

 

जिनका वर्तमान में मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान में नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सी ओ हल्द्वानी, सी ओ लालकुआं , सी ओ भवाली एवं तहसीलदार हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी एवं चिकित्सा विभाग की ओर से डॉक्टर विपुल एवं डॉक्टर आलम सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की कार ने दो बहनों को कुचला, 3 साल की मासूम की मौत