Uncategorizedराशिफल

रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार आज, राशि के अनुसार भाई को बांधे रक्षासूत्र

रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।  इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और मंगल कामना करती हैं। इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र को बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रक्षासूत्र काफी लाभकारी होता है। राखी बांधने से कफ,पित्त और वात जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं और अंतर्मन में भय नहीं सताता है। इतना ही नहीं भाई की सुख-समृद्धि के लिए उनकी राशि के अनुसार आप उन्हें शुभ रंग की राखी बांध सकती हैं। ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि भाई की राशि के अनुसार बहनें उन्हें कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधे।

 

मेष राशि :-
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक की कलाई पर लाल रंग की राखी बांध सकते हैं और उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। मालपुए से उनका मुंह मीठा करा सकते हैं। इससे उन्हें नए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़िये आज का राशिफल, आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे।

 

वृष राशि :-
इस राशि का स्वामी शुक्र है। जिनके भाइयों की राशि वृषभ है उन बहनों को कलाई पर सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधनी चाहिए और रोली का तिलक करना चाहिए। मुंह मीठा कराने के लिए उन्हें दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी।

 

मिथुन राशि :- 
इस राशि के जातकों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांध सकते हैं और हल्दी का तिलक लगा सकते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इससे भाई को दीर्घायु प्राप्त होगी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं।

 

कर्क राशि :- 
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है जिसकी वजह से भाई की कलाई में चमकीले सफेद रंग की राखी बांधे और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। मिठाई के रूप में रबड़ी खिलाएं। इस रंग से भावनात्मक रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी।

 

सिंह राशि :- 
सिंह राशि के जातकों का स्वामी सूर्य है और सूर्य का रंग पीला होता है। इस वजह से आप अपने भाई की कलाई में गोल्डन पीले रंग की राखी बांध सकती हैं और हल्दी मिश्रित रोली का तिलक भी लगा सकती हैं। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- माह का अंतिम राशिफल, आज किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, पढ़े आज का राशिफल

 

कन्या राशि:-
अगर आपके भाई की राशि कन्या है, तो आप उन्हें गणेश जी के प्रतीक वाला रक्षासूत्र बांधे और उन्हें गणेश जी की प्रिय मिठाई मोतीचूर का लड्डू खिलाएं। बता दें कि इस राशि के जातकों का स्वामी बुध है, जिसकी वजह से भाई-बहन के बीच हमेशा प्रेम की भावना बनी रहेगी।

 

तुला राशि :- 
इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र है। भाई को अपनी बहन से नीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए और भाई को हलवा बनाकर खिलाएं। यह उनकी निर्णायक क्षमता को बढ़ा सकती है और नकारात्मक विचारों से रक्षा करेगी।

 

वृश्चिक राशि :- 
अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है, तो आप लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। मोती युक्त राखी बांधने से भाई के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रह सकती है। अपने भाई को रोली का तिलक लगाएं, गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सत्र में विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने क्षेत्र की दर्जनों समस्याओं को सदन में उठाया

 

धनु राशि :- 
धनु राशि के जातकों की कलाई पर पीले या सुनहरे रंग की या चंदन की राखी बांध सकते हैं और हल्दी या कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। मिठाई के रूप में रसगुल्ला खिलाएं। ऐसा करने से मानसिक शांति बनी रहेगी। इस राशि का स्वामी बृहस्पति है।

 

मकर राशि :- 
यदि आपके भाई की राशि मकर है, तो उन्हें नीले रंग की राखी बांधे, गहरे रंग का रक्षासूत्र इस राशि के लोगों की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा कर सकता है। केसर का तिलक लगाएं और भाई को बालूशाही खिलाएं।

 

कुंभ राशि :- 
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधनी चाहिए। इस राशि के जातकों को हल्दी का तिलक करें और कलाकंद खिलाएं। यह उन्हें अच्छा व्यक्तित्व और मजबूत मनोबल प्रदान करेगा।

 

मीन राशि :- 
यदि आपके भाई की राशि मीन है, तो उन्हें सुनहरे पीले रंग की राखी बांधे और हल्दी का तिलक लगाएं। इसके अलावा उन्हें मिल्क केक खिलाएं। यह उनके मन को हमेशा प्रसन्नचित्त रखेगा।