उत्तराखण्डकुमाऊं,

जल उठा हल्द्वानी, सेंट्रल फोर्स ने संभाला मोर्चा, देखते ही गोली मारने के आदेश, क्या है हल्द्वानी के ताजा हालात, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है और उपद्रवियों को देखते हुए ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है। अवैध मदरसा और मस्जिद के नाम पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ने पहुंची टीम पर पथरवा के बाद उपद्रवियों ने जमकर आगजनी की। दर्जन वाहन को फूंक डाला गया। कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री धामी ने हाई लेवल मीटिंग की और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को कहा है।

बनभूलपुरा के मालिक का बगीचा क्षेत्र की नजूल भूमि पर अतिक्रमण है। कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने अभियान शुरू किया था। इस दौरान क्षेत्र में बने भवनों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मदरसा और नमाज स्थल के भी नजूल भूमि में होने पर निगम ने दोनों को तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की थी। मदरसा व नमाज स्थल को सील कर दिया था। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके से अतिक्रमण हटाने पहुंची।

इस दौरान क्षेत्र में तनाव फैल गया। अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथरवा कर दिया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। एक दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और उपद्रवियों ने थाने को भी फूंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में आज गरजेगा बुलडोजर, कुल 524 अतिक्रमण किए गए चिह्नित

हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा –

1- हल्द्वानी के गफूर बस्ती में गोली लगने से बाप- बेटे की मौत की सूचना। हिंसा में 300 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें अधिकतर पुलिस के जवान और अधिकारी हैं। 100 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

2- पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि अर्धसैनिक बल की 4 कंपनियां हिंसा प्रभावित इलाके में भेजी गई है। उधम सिंह नगर से पीएसी की 2 कंपनियां पहुंच चुकी है। 3- अस्पताल में घायलों की भीड़, भारी संख्या में पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। 4- हल्द्वानी के सटे उधम सिंह नगर जिले में धारा 144 लागू कर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

5- हल्द्वानी में सभी पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। 6- डीएम नैनीताल वंदना सिंह कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारे पास वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर दबंगईयों के अनेक इनपुट है, उन सबको एकत्रित किया जा रहा है। नुकसान की भरपाई उन्ही दबंगईयों के द्वारा की जाएगी। जानकारी जुटाने के लिए दबंगईयों के पोस्ट पर जारी किए जाएंगे। अवैध अतिक्रमण पर हमारा अभियान रुकने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव,11 में से केवल 5 पदों पर होगा चुनाव

7- कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश के जरिए हल्द्वानी में लोगों से शांति की अपील की। 8- हल्द्वानी बस स्टेशन को प्रशासन ने खाली करवाया। हल्द्वानी और काठगोदाम से 8 बजे बाद रवाना होने वाली सभी बसों को निरस्त कर दिया गया। बाहरी राज्य से आ रही है बसों को रामपुर रोड पर रोका जा रहा है। 9- हल्द्वानी में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है। यूपी के बॉर्डर इलाकों को भी अलर्ट किया गया है।

10- उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा शाम को करीब 4 बजे टीम कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई थी। इसके विरोध में अराजक तत्वों ने पथराव किया और आगजनी की। अवैध हथियारों से प्रशासन पर फायरिंग की। पुलिस की गाड़ी को आग लगा दिया। थाने में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई। घटना की सूचना के बाद डीआईजी कुमाऊं भी पहुंचे। आसपास के जिलों से पुलिस भी पहुंची है। केंद्रीय बलों की चार कंपनियां भी पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - नये शैक्षिक सत्र में पहली, दूसरी कक्षाओं की पुस्तकों में होगा बदलाव

11- हल्द्वानी में हिंसा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 12- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसरों पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

13- नैनीताल जिलाधिकारी ने बनभुलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाते हुए, दबंगईयों को गोली मारने का आदेश दिए हैं। 14- जिलाधिकारी ने फोन पर मुख्यमंत्री को बताया कि अशांति वाले क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए दबंगईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।