उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: 55 वर्षीय व्यक्ति बोरवेल में गिरा, 4 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति बोरवेल में गिरकर फंस गया। घटना गली नंबर 6 की है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, बोरवेल से आवाज सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि बोरवेल काफी गहरा है और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) गौला, नंधौर और कोसी नदी से उपखनिज निकासी के संबंध में अपर सचिव ने नए निर्देश जारी किये, पढ़े पूरी खबर

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF की टीम को बुलाया गया। शुरुआती रेस्क्यू में दिक्कत आने पर NDRF को भी मौके पर तैनात किया गया।

 

जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय मनोहर बोरवेल के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान कच्ची मिट्टी अचानक धंस गई और वह मिट्टी के साथ बोरवेल में गिर गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- डीएम ने जिलास्तरीय पार्किंग समिति की ली बैठक, जिले में चार अस्थायी पार्किंग बनाएं जाने के दिए निर्देश साथ अतिक्रमण वाले इलाकों को चिह्नित कर चालानी कार्रवाई की जाए

बताया जा रहा है कि बोरवेल की खुदाई के दौरान जब पानी आने वाला था, तभी पाइप ठोकने के दौरान हुए कंपन से ऊपर की मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के समय एक व्यक्ति बाहर सुरक्षित था, लेकिन मनोहर मिट्टी में दबकर अंदर फंस गए।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन पिछले करीब 4 घंटे से लगातार जारी है। जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है, लेकिन अभी तक मनोहर से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, क्योंकि उनके ऊपर भारी मात्रा में मिट्टी जमा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - इस गांव में अब कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं खरीद सकेगा जमीन, ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पारित हो गया ये प्रस्ताव

 

घटनास्थल पर एंबुलेंस, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। प्रशासन का कहना है कि व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है।