Uncategorizedराष्ट्रीय

Union Budget 2025: इस बार के आम बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा? देखें पूरी लिस्ट

देश का आम बजट लोकसभा में पेश हो चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बजट 2025-26 की घोषणा कर दी है।

 

इस दौरान मीडिल क्लास का खास ध्यान देते हुए महंगाई पर रोक लगाने की कोशिश की है। बजट में मिडिल क्लास के लिए बहुत बड़ी घोषणा की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 लाख रुपये आय तक कोई टैक्स (Income Tax Exemption Limit for FY 2025-26) नहीं लगेगा। आइए जानते हैं बजट 2025-2026 में क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

 

 

Union Budget 2025 me Kya Sasta Kya Mehnga?

यह भी पढ़ें 👉  PAN Card 2.0 : पैन कार्ड पर सरकार का नया फैसला, अचानक नियमों में किया गया फिर बदलाव
क्या सस्ता? क्या महंगा?
कैंसर की दवाइयां इंटरैक्टिव डिस्प्ले पैनल
LED-LCD टीवी प्रीमियम स्मार्ट डिस्प्ले
लिथियम आयन बैट्री फैबरिक (Knitted Fabrics)
EV और मोबाइल की बैट्री
स्मार्टफोन
इलेक्ट्रॉनिक कार
लेदर की चीजें
बुनकरों के बुने कपड़े
चमड़े से बने सामान
समुद्री उत्पाद
फ्रोजन फिश पेस्ट
जीवन रक्षक दवाइयां

 

 

 

क्या-क्या सस्ता हुआ?

  • समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी को 30 से घटाकर 5% किया गया।
  • फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी को 15 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया।
  • LED-LCD टीवी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
  • लिथियम आयन बैटरी सस्ती की गई।
  • इलेक्ट्रॉनिक वाहन और फोन की बैटरी सस्ती होगी।
यह भी पढ़ें 👉  ( पूर्व सैनिकों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन अपडेट) ओआरओपी 2 की विसंगतियों को दूर करने को लेकर पूर्व सैनिकों ने निकाला जुलूस, ज्ञापन सौंपा

 

 

सोना-चांदी सस्ता या महंगा?

साल 2024 के बजट में सोने और चांदी की कीमत पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6% तक किया गया था, लेकिन इस बार के बजट 2025 में सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

 

प्रीमियम टीवी होंगे महंगे

बजट 2025 में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है, जिसे 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। हालांकि, LCD और LED TV सस्ते होंगे क्योंकि ओपन सेल्स और कॉम्पोनेंट्स से ड्यूटी हटा दी गई है। इससे पहले LCD और LED TV पर 2.5% की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। ऐसे में लोकल मैन्यूफैक्चरर्स द्वारा भारत में प्रोडक्शन बढ़ाया जा सकेगा और आम लोगों के लिए LCD और LED TV खरीदना सस्ता रहेगा। जबकि, प्रीमियम टीवी को खरीदना महंगा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  (धामी कैबिनेट न्यूज़) विधायक निधि को बढ़ाकर किया 5 करोड़, केबिनेट में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए है, जानने के लिए क्लिक करें।

 

 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बजट 2024 के दौरान अमोनियम नाइट्रेट, गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक, हवाई जहाज से सफर, सिगरेट, प्लास्टिक, पीवीसी, टेलिकॉम उपकरणों आदि को महंगा किया गया था। जबकि, स्मार्टफोन, फोन के चार्जर, सोने, चांदी, प्लेटिनम, सोलर पैनल, कैंसर की दवा आदि को सस्ता किया गया था।