उत्तराखण्डकुमाऊं,

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने संवेदनशीलता का उदाहरण देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, दिये बेहतर उपचार के निर्देश

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने संवेदनशीलता का उदाहरण देते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेता

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट मंगलवार को हल्द्वानी से पंतनगर की ओर महामहिम राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम मे जा रहे थे। तभी टांडा बाईपास के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक अचेत सड़क पर पड़ा हुआ था। उसे देख श्री भट्ट ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी की व्यवस्था कर घायल हुए व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया और मौके पर ही अस्पताल के प्राचार्य अरुण जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर घायल युवक के प्राथमिकता से उपचार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता निवासी की याचिका पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, बिजली विभाग को 30 हजार रुपये भुगतान के आदेश