उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ माँ के पीछे जा रही 3 साल की मासूम की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

गूलरभोज में मां के पीछे जा रही तीन साल की मासूम ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोट लगने उसने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्ची का शव को घर ले गए। आंखों के सामने बेटी की मौत से महिला बेसुध है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- आपदा प्रभावित उत्तराखंड को PM मोदी से 1200 करोड़ की राहत, मृतकों के परिजनों को दो लाख की आर्थिक मदद

 

ग्राम कोपा सिंगला निवासी नागेंद्र की पत्नी संजू रजाई सिलने का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह घर से रेलवे लाइन पार कर ठेकेदार को रजाई देने के लिए निकली थी। मां के पीछे उसकी बेटी सृष्टि उम्र 3 वर्ष भी आने लगी। इसी बीच अचानक रामनगर ऐशबाग स्पेशल ट्रेन संख्या 05043 आ गई। ट्रेन को आता देख संजू ने सृष्टि को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक सृष्टि ट्रेन से टकराकर दूर छिटक गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शिक्षा विभाग में पड़े 1400 खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती विभाग ने करी पूरी तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

 

वही स्टेशन अधीक्षक एनएस डुंगरियाल ने बताया कि उनके पास किसी भी ट्रेन चालक या रेल पथ की ओर से कोई मेमो नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बिंदुखत्ता स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रबंध कमेटी की ली बैठक