उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ आरटीओ की ई रिक्शा वालो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 100 ई-रिक्शा किये सीज।

देहरादून न्यूज़- देहरादून आरटीओ ने आज ऐसे ई रिक्शा संचालक जो कि नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा का संचालन कर रहे थे। उन पर गाज गिराने का काम किया है। देहरादून शहर के कई मुख्य मार्गों पर आरटीओ की 5 टीमें और 4 बाइक स्क्वाड तैनात थे। जिन्हें यह जिम्मा सौंपा गया था कि बिना लाइसेंस , बिना फिटनेस सर्टिफिकेट और बिना टैक्स जमा करने वाले संचालकों पर कठोर कार्यवाही की जाए और साथ ही ऐसे ही रिक्शा संचालकों पर भी कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (जॉब अलर्ट) UKSSSC में ड्राफ्ट्समैन, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकली भर्ती

और साथ ही ऐसे संचालकों पर भी कार्यवाही की गई जो कि उन मार्गों पर अपने वाहन का संचालन करते हैं। जहां ई-रिक्शा का संचालन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वहीं इस दौरान आरटीओ द्वारा लगभग 100 ई रिक्शाओं को सीज भी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस ने नकली देसी शराब बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, 6 आरोपीयों को किया गिरफ्तार, गिरोह का सरगना हुआ फरार।

वही संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी के अनुसार नियमों को ताक पर रखने वाले संचालकों पर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी, साथ ही इस प्रकार के अभियान भी लगातार जारी रहेंगे। अब देखना यह होगा कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ई-रिक्शा संचालक कब तक होश में आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- मोटाहल्दू निवासी लापता जिम ट्रेनर का शव रेलवे लाइन किनारे मिला, घर से नाराज होकर निकला था युवक, परिवार में मचा कोहराम