उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बकरियां चराने जंगल गई महिला पर भालू का हमला, चेहरा और हाथ नोचे; पति के सामने तोड़ा दम

पौड़ी गढ़वाल/रामनगर- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बकरियां चराने और घास काटने जंगल गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू ने महिला के चेहरे और हाथों को बुरी तरह नोच डाला। जान बचाने के लिए महिला ने दराती से भालू पर वार करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर भालू ने उनका हाथ भी चबा लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

जंगल में अचानक सामने आया भालू

जानकारी के मुताबिक, नैनीडांडा ब्लॉक के खालूढांढा गांव निवासी मंजू देवी (52) बुधवार दोपहर गांव के पास जंगल में बकरियां चराने और घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में ऐसे रुकी ट्रेन, लालकुआं काशीपुर रेलवे ट्रेक जलमग्न, देखे वीडियो

 

 

दराती से बचाव की कोशिश, लेकिन हाथ भी चबा गया

बताया गया कि भालू के हमले के दौरान मंजू देवी ने खुद को बचाने के लिए दराती से उस पर वार करने की कोशिश की। हालांकि, भालू ने उन्हें नहीं छोड़ा और उनके हाथ को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों के हल्ला करने पर भालू वहां से जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति के नैनीताल दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी: दो दिनों तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, कई मार्गों पर डायवर्जन लागू

 

 

अस्पताल पहुंचने में लगे 3 से 4 घंटे

भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से रामनगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र से अस्पताल तक पहुंचने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लग गया।

 

 

प्राथमिक उपचार के दौरान मौत

संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला का तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ. सारिक के मुताबिक, महिला के चेहरे पर बेहद गंभीर चोटें थीं और उनकी हालत नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, करन माहरा की जगह सौंपी गई कमान

 

 

घटना से ग्रामीणों में दहशत

भालू के हमले में महिला की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन्यजीवों के बढ़ते हमलों को लेकर चिंता बनी हुई है। घटना ने पहाड़ी क्षेत्रों में वन्यजीव हमलों के बाद घायल लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और त्वरित एम्बुलेंस व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।