उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ आबादी के बीच बंद मकान में फटे सिलिंडर, धमाके से दहल गया पूरा इलाका, तीन लोग गंभीर घायल

रुड़की में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। आबादी के बीच बंद मकान में रखे चार सिलिंडर फटने से पूरा इलाका दहल गया। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए और सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है।

वहीं, हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी मनीष कुमार ने देवभूमि के नाम से गैस एजेंसी ले रखी है। उनकी गैस एजेंसी का कार्यालय मैथोडिस्ट कॉलेज के पास है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में थमा लोकसभा चुनाव का प्रचार, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी सहित 5 सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच जंग

दोपहर करीब तीन बजे उनके घर से एक के बाद एक चार तेज धमाके होने की आवाज आई। धमाके इतने जबरदस्त थे कि आसपास के मकानों की दीवारें भी हिल गई और डर के चलते लोग घरों से बाहर आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- अवंतिका मंदिर में आयोजित होली के भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

लोगों ने देखा कि उनके घर से आग और धुआं उठ रहा है। लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

वहीं, बताया जा रहा है कि हादसे में आसपास रहने वाले देशबंधु गुप्ता, बाबर और अन्य घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि घर में सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। सिलिंडर कितने फटे हैं, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ अनियंत्रित डंपर ने कोचिंग पढ़ने जा रहे बाइक सवार छात्र-छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, दोनों को गंभीर अवस्था में कराया एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती, देखें वीडियो

अभी तक लोगों ने चार सिलिंडर होने की जानकारी दी है। यह भी पता चला है कि घर में एसी का कंप्रेशर भी फटा है। उसी से सिलिंडरों ने आग पकड़ी है। अभी बचाव कार्य चल रहा है, इसके बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।