उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 20 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून न्यूज़- जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 20 अगस्त 2026 को देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।

 

 

जिला प्रशासन के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून के निदेशक तथा एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल से 19 अगस्त को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में 20 अगस्त की दोपहर तक देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आज के राशिफल से जानिए आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन राशियों में होगी आर्थिक क्षेत्र में उन्नति।

 

 

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका भी व्यक्त की गई है। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आज रात 12 बजे से हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

 

 

प्रशासन ने आशंका जताई है कि खराब मौसम के चलते जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में आपदा न्यूनीकरण और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय किसान महासभा ने 18 सितंबर को आवारा गोवंश के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन को साकार रूप देने के लिए कसी कमर

 

 

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

 

 

यानी 20 अगस्त को देहरादून जिले के सभी सरकारी, निजी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।