उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए अधिशासी अभियंता के घरों की तलाशी में विजलेंस को लाखों रुपये हुए बरामद, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हेल्थ- सही तरीके से पाचन न होना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

 

हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कृष्ण सिंह कन्याल के देहरादून और हल्द्वानी आवास पर बुधवार देर रात तक तलाशी ली गई। देहरादून आवास से 16.73 लाख और हल्द्वानी आवास से 3.38 लाख रुपए मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर पूर्व फौजी ने ठगे छह लाख, पुलिस ने पूर्व फौजी को यहाँ से किया गिरफ्तार

 

हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में आरोपित बैठता था वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। आज शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) राज्य के PRD जवानों के लिए कई विभागों में खुला तैनाती का रास्ता, शैक्षिक योग्यता के आधार पर इन विभागों में होगी PRD जवानों की तैनाती ,भर्ती की आयु सीमा भी बढ़ाई गई।