उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय दौर के बीच देहरादून जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

 

 

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून के निदेशक और एनडीएमए के National Disaster Alert Portal से 17 अगस्त को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: (काम की खबर) अब वृद्धवस्था पेंशन पाने वाले घर बैठे बनवा सकेंगे जीवित प्रमाणपत्र, जानें पूरी प्रक्रिया

 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 अगस्त की दोपहर तक देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएमश्री जीजीआईसी दौलिया में सेवा संकल्प कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

 

 

 

सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

संभावित मौसम संबंधी जोखिम और आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी इस दिन बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती, जानिए किसे कहां भेजा

 

 

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों, नदी-नालों और जलभराव वाले स्थानों की ओर न जाने की अपील की है।