उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) अब प्रदेश के ये आईएएस अधिकारी होंगे नए गृह सचिव, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

आईएएस दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। आयोग के निर्देश पर सचिव शैलेश बगोली से प्रभार हटाया गया था।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग नए गृह सचिव पर निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (हैवानियत) यहाँ युवक द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश हुई नाकाम तो दरिंदे ने पत्थर से कई बार कुचला सिर, हालत देख कांप उठे लोग।

आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने 13 निर्भया हॉस्टल के लिए 48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री व सीएम धामी का जताया आभार।

बताया गया कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं। मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो।