उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024- इस तारीख को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, जाने समय, पढ़े पूरी खबर

Uttarakhand Board Result 2024 – उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा इस साल 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी थी. सभी बेसब्री से उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 पर अपडेट का इंतजार कर रहे थे. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में परीक्षाफल समिति की सुबह 10 बजे बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः 6 घंटे के बाद आखिरकार खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा MBPG छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया छत से उतरी

30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी। (Uttarakhand Board Result Out 30 April 2024)
सभापति ने बताया 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। परीक्षाफल सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। बैठक में सचिव वीपी सिमल्टी, अपर सचिव बीएम रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज़ - मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
उत्तराखंड बोर्ड मैट्रिक इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी होते ही निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-

1- रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

2- होमपेज पर आपको हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक नजर आ जाएंगे. आप जिस भी कक्षा (हाईस्कूल या इंटरमीडिएट) का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवविवाहिता से छेड़छाड़ पर बवाल: परिजनों ने युवकों की की जमकर पिटाई, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार, वीडियो शामिल

3- अब अपना रोल नंबर एंटर करके सबमिट पर क्लिक करें।

4- इतना करते ही उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी।

5- उसमें दर्ज डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक करके मार्कशीट डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो उसका एक प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।