उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत

अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में शुक्रवार की दोपहर नदी पर नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों के दोस्तों के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- जिले भर के सभी ग्राम सभा की खुली बैठक में बनाए जाएंगे ये प्रमाण पत्र, पढ़े पूरी खबर।

 

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

 

 

 

वहीं मृतकों के साथ गए साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ धूपबत्ती की आड़ में बेचने जा रहा था चरस, पुलिस व एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार।