उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत

अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में शुक्रवार की दोपहर नदी पर नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों के दोस्तों के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात के 100 वें एपिसोड में एलबीएस में छात्र-छत्राओं ने वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग

 

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बदमाशो ने महिला के घर में घुसकर चाकू की नोक पर की लूट, लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

 

 

 

वहीं मृतकों के साथ गए साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत