उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोचा

देहरादून न्यूज़- सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल को शिकायतकर्ता से 30,000 रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया।

 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल(BHEL), रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रधानाचार्य को शिकायतकर्ता से 30,000 रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ युवक को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, जिस्म का आधा हिस्सा खा गया गुलदार, क्षेत्र में दहशत का माहौल

सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक (supervisor) के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) भाजपा ने दुग्ध संघ चुनाव के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक, किसे कहां मिली जिम्मेदारी पढ़े

 

आरोपी प्रिंसिपल ने पिछले 10 महीनों के लिए 08 कर्मचारियों हेतु 80,000/- रु. की रिश्वत की मांग की (लगभग 1,000/- रु. प्रति व्यक्ति प्रति माह)। परस्पर बातचीत के पश्चात, आरोपी, रिश्वत की राशि को 50,000-60,000/- रु. तक कम करने पर सहमत हो गया।

 

सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को 30,000 रु. की रिश्वत की आंशिक राशि मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: टायर फटने से बेकाबू मैक्स लोडर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

 

सीबीआई ने आरोपी के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी को आज सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में जाँच जारी है।