उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कहासुनी के बाद बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या, बहस होने पर हमला कर फेंक दिया था छत से नीचे

जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत जवाड़ी के उत्यासू गांव में सगे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पूर्व केदारघाटी के बेडूला गांव में दो भाइयों ने पिता की हत्या कर शव को जला दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा स्‍नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे यात्री, रेस्‍टोरेंट के मालिक ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक के सिर पर मारी रॉड, रेस्टोरेंट संचालक व उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मंगलवार को जिला मुख्यालय से लगभग दस किमी दूर अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ बसे जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) गांव में दोपहर 12 बजे नितिन नेगी उम्र 32 वर्ष की बड़े भाई श्रीकांत नेगी से घर की छत में किसी बात पर कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 361 सीएचओ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत
गुस्साए नितिन ने अचानक बड़े भाई पर चाकू से वार कर दिया और उसे छत से सीधे नीचे चौक में फेंक दिया। लहूलुहान भाई को तड़पता देख छोटा भाई उसे तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। जबकि मझला भाई नितिन गांव में ही रहता था। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव