उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड – यहां कार गिरी खाई में , एक कि मौत, 5 घयाल।

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम ही नहीं रहे है। पिथौरागढ़ हादसे का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, डेढ़ साल के मासूम समेत तीन की मौत, पांच घायल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जो डुंडा (उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी–लालकुआँ हाईवे पर बढ़ी सुरक्षा, हादसे रोकने के लिए लगाए गए हाईमास्ट लाइट, कन्वैक्स मिरर और चेतावनी बोर्ड

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में कर्ज के बोझ से टूटा कारोबारी, जहर खाकर दी जान