उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, जेसीबी चालक का फोड़ा सिर, लोगों ने जमकर किया विरोध

रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोनिवि की जगह पर काबिज लोगों को हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन के साथ पहुंचे लोनिवि अधिकारियों ने दो जेसीबी की मदद से भूमि पर अतिक्रमण को तोड़ने का काम शुरू किया। वही लोनिवि की कार्यवाही से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया। वही हंगामे के दौरान कार्यवाही जारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन लंगड़ा: छात्रसंघ चुनाव फायरिंग कांड का आरोपी गगन रत्नपुरिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

वही सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को 24 घंटे का वक्त देने के निर्देश दिए। लेकिन विधायक के जाते ही टीम ने फिर से निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने अपना सामान बाहर निकलना शुरू किया। जिस पर विधायक मौके पर दोबारा पहुंचे और कार्यवाही को रुकवाते हुए जेसीबी लौटा दी। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता की कड़ी फटकार भी लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- महिलाओं से अभद्रता व अनैतिक कार्यों में अगर पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया तो होगा मुकदमा, डीजीपी ने जारी किए आदेश

 

रुद्रपुर में अतिक्रमण की कार्यवाही को विधायक की ओर से रोकने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भीड़ में से एक ने जेसीबी चालक अशोक निवासी मेहतोष मोड़ के सिर पर पत्थर मारा, जिससे वह चोटिल हो गए। पुलिस ने चालक को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ अजगर ने बनाया 3 साल के कुत्ते को अपना निवाला, ऐसे किया गया रेस्क्यू VIDEO