उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां दसवीं के छात्र की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • रुद्रपुर में करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत

रुद्रपुर न्यूज़– ट्रांजिट कैंप में शनिवार शाम घर में कपड़े प्रेस करने के लिए प्लग लगाते समय करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा में डूबा हरियाणा का युवक, अपने छह दोस्तों के साथ आया था घूमने

 

राजा कॉलोनी वार्ड 10 ट्रांजिट कैंप निवासी 15 वर्षीय चेतन रस्तोगी पुत्र सत्यप्रकाश रस्तोगी एक निजी स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। उसके पिता परिवहन निगम में संविदा परिचालक हैं। चेतन के चाचा रोहित ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे चेतन कपड़ों में प्रेस करने के लिए प्लग लगा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में हाथियों का कहर, घनी आबादी में घुसपैठ से दहशत, पूर्व मंत्री दुर्गापाल बोले- वन्यजीवों की आवाजाही बेहद संवेदनशील, ठोस कार्यवाही जरूरी

 

 

इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया। इस बीच, उसकी मां कमरे में पहुंची और किसी तरह उसे तार से अलग किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- नगर निगम में बदसलूकी करने पर मुश्किल में फंसे भाजपा विधायक जीना, विधयाक सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

 

 

इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।