उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भजन में बाधा डालने से रोकने पर लड़की की हत्या, फरार आरोपी की तलाश जारी

ऋषिकेश के मायाकुंड में श्री राम भजन के दौरान कपड़े उतारकर नाचने से रोकने पर पड़ोसी युवक ने युवती के सिर पर प्रेशर कुकर मार दिया। लहूलुहान हालत में युवती को एम्स पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर चोट होने के कारण युवती की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गेस्ट टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, कमरे में फर्श पर मिला शव; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक मायाकुंड में सकल साहनी की बहन जयकल देवी के घर में सोमवार को भगवान श्रीराम का भजन चल रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले शिवशंकर साहनी कपड़े उतार कर नाचने लगा। वही सकल साहनी की 19 वर्षीय बेटी रूपा ने शिवशंकर को टोक।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी वारदात: हरिद्वार में युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

वही आरोप है कि शिवशंकर और उसके परिजनों ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। वही एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि आरोपी शिवशंकर समेत उसके परिवार के साथ लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां वित्तीय अनियमिताएं पाए जाने पर प्रधानाचार्य हो गए निलंबित