उत्तराखण्डकुमाऊं,

रिटायरमेंट से 28 दिन पहले उत्तराखंड के जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बागेश्वर न्यूज़- कौसानी स्टेट निवासी और डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) में तैनात 56 वर्षीय सैनिक महेंद्र सिंह की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

 

 

महेंद्र सिंह पुत्र खड़क सिंह देहरादून स्थित डीएससी में तैनात थे। वह हाल ही में अवकाश लेकर अपने घर आए थे और दो दिन बाद उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। इसी बीच शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 7 घंटे में चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार — लाखों का सामान बरामद

 

 

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ चौकी प्रभारी के रिश्वत लेने के बाद एसएसपी ने पूरी चौकी को किया तितर बितर

 

 

सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

रविवार देर शाम सरयू-गोमती संगम पर महेंद्र सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से पहुंची सिग्नल कोर की सैन्य टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र विशाल और विक्रम ने मुखाग्नि दी।

 

 

अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और परिचित मौजूद रहे। सैनिक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

 

28 दिन बाद होने वाली थी सेवानिवृत्ति

महेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति महज 28 दिन बाद, 30 अगस्त को निर्धारित थी। वह अपनी सेवा पूरी करने के करीब थे, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) यहां विजिलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, अब इस अधिकारी को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।