उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खून से सना मिला युवती का शव, धारदार हथियार से रेता गया गला, छानबीन में निकली दारोगा की बेटी

देहरादून के शहर कोतवाली में तैनात दारोगा की बेटी का खून से सना शव रायवाला से बरामद हुआ है। युवती के गले मे गहरे घाव के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही दूसरी ओर एक युवक ने चीला नहर में कूदकर खुदकुशी है। ऐसे में मामला मृतक युवती से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को छिद्दरवाला क्षेत्र में पड़ते तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ था। मृतक युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री शिवप्रसाद डबराल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में दर्दनाक हादसा: स्कूटी स्लिप होने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

शिव प्रसाद डबराल वर्तमान में शहर कोतवाली देहरादून में तैनात हैं। जोकि मूल रूप से ऋषिकेश के रहने वाले हैं। जांच में घटनाक्रम में प्रकाश में आये संदिग्ध आरोपित ने भी चीला नहर में कूदकर खुदकुशी की है। युवक की पहचान शैलेन्द्र भट्ट के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कैशलेस इलाज पर आया बड़ा अपडेट, माता-पिता के कार्ड पर अब केवल इतनी उम्र तक के बच्चे को ही मिलेगा इलाज