उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां भारी बरसात के बाद हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, प्रभावितों को बांटे चैक।

  • मंत्री गणेश जोशी ने चेतना बस्ती में बारिश से हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को बांटे चैक।

देहरादून न्यूज़– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीती देर रात को हुई भारी बारिश से देहरादून के जाखन स्थित चेतना बस्ती में हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। वही मंत्री ने मौका मुआयना कर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नकुसान का आकलन कर तथा बरसात से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) छिड़ाखान रीठा साहिब मोटर मार्ग में घायल मासूम योगेश ने 10 वें दिन हारी जिंदगी की जंग, माता-पिता, भाई की पहले हो चुकी है मौत

मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा दीवार का शीघ्र इस्टीमेट बनाने और कार्य करने भी निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने मौके पर तत्कालिक सहायता राशि के चैक 09 परिवारों को बांटे। मंत्री ने कहा सरकार संकट की घड़ी में हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तय हुई तिथि और मुहूर्त, जाने तिथि और मुहूर्त

इन प्रभावितों को बांटे गए चैक –

सुनील कैसी रू.11500, भूमिसरा रु.11500, दिनेश बडोनी रू.11500, कमला थापा रू.11500, खेम बहादुर रू.11500, नर सिंह रू.11500, विमल थापा रु.6500, भीम बहादुर रू.6500 की तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब हर शिक्षक की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी, शिक्षा मंत्री

वही इस अवसर पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल सिंचाई विभाग लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।