उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)- चकरपुर में वनरावत बस्ती के पास जंगल में घास काटने गए एक ग्रामीण को बाघ ने हमला करके घायल कर दिया। ग्रामीण ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

 

मिली जाकारी के अनुसार मझगांव, धनुषपुल निवासी त्रिलोक सिंह सामंत पत्नी के साथ वन रावत बस्ती आए हुए थे। वापसी में दोनों पति पत्नी ने रास्ते में पड़ने वाले जंगल से अपने पशुओं के लिए घास काटने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  (शीत लहर) अगले 3 दिन और मौसम खराब रहने के आसार।

 

वे घास काट ही रहे थे कि झाडियों से निकल कर अचानक एक बाघ ने त्रिलोक पर हमला कर दिया। उन्हें मामूली चोटे भी आई लेकिन पति-पत्नी ने जंगल की ओर भागकर जान बचा ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूजल और जलस्रोतों के बेतहाशा दोहन पर सरकार गंभीर, दिसंबर से पानी पर लगेगा टैक्स

 

सूचना पर वन विभाग के रेंजर महेश चंद्र जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घायल का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  इस प्रतिष्ठित शोरूम में करोड़ों रुपए की चोरी करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को हल्द्वानी पुलिस ने यूपी के बरेली जिले से किया गिरफ्तार

 

घायल त्रिलोक सिंह सामंत के अनुसार वह जंगल में घास काटने गए थे, तभी सामने से बाघ दिखाई दिया। बाघ ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया।