उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां शीत लहर के चलते इस जिले में 20 जनवरी तक छुट्टी के आदेश जारी

रुद्रपुर न्यूज़ – शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को प्रातः 09:30 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ नशे के कारोबार में पूरा परिवार शामिल, पुलिस ने 32.36 ग्राम की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भाई-बहन भी जा चुके हैं जेल

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 18 जनवरी 2024 से दिनांक 20 जनवरी, 2024 तक (03 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रेलवे भूमि विवाद पर आज सुप्रीम फैसला! 4,365 मकानों और 50 हजार से ज्यादा लोगों का क्या होगा? बनभूलपुरा में पुलिस अलर्ट

वही शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय मे यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में लिव-इन पार्टनर ने चाकू से गला रेतकर की युवती की हत्या, आरोपी फरार