उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां शीत लहर के चलते इस जिले में 20 जनवरी तक छुट्टी के आदेश जारी

रुद्रपुर न्यूज़ – शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को प्रातः 09:30 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के इन प्राइवेट स्कूलों पर हो सकता है एक्शन, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 18 जनवरी 2024 से दिनांक 20 जनवरी, 2024 तक (03 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिलने से मचा हड़कंच, दो की शिनाख्त

वही शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय मे यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में छात्रवृत्ति आवेदनों का भौतिक सत्यापन पूरा, पात्र छात्रों को जल्द मिलेगा लाभ