उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

मौसम अपडेट- आज प्रदेशभर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून न्यूज़– राज्य में मुसीबत की बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है आज फिर राज्य के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ अकाशी बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई गई है । मौसम विभाग में सतर्क और सावधान रहने के लिए सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अगले 18 घंटों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी – 13 जिलों में तेज आंधी, बिजली और अतिवृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, मंगलवार के लिए भी पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर कारोबारी के बेटे से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अन्य सभी जिलों में 18 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 17 जुलाई को प्रदेशभर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश हो सकती है। 

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में भीषण संग्राम- कार्बेट पार्क में बाघ की सांड से जबरदस्त लड़ाई, सांड ने ऐसे जीती जिंदगी की जंग, देखे वीडियो