उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, अगले तीन घंटों के लिए 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना प्रबल होती जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज सूखी हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  (खनन व्यवसायियों का धरना अपडेट) सरकार की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए सुंदर पाठ का आयोजन

 

 

विभाग ने विशेष रूप से पुरोला रेंज, सैंड्रा रेंज, बरकोट, लाखा मंडल, चिन्यालीसौड़, मुखेम रेंज, प्रताप नगर, घनशाली, चौंथला, थलीसेन, चौबट्टाखाल, सोमेश्वर, गंगोलीहाट और आसपास के क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदलने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल का सख्त एक्शन: 340 स्कूल बसों की चैकिंग, 27 पर कार्यवाही – 01 सीज, 08 संचालकों को नोटिस

 

मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- महिला महाविद्यालय में एबीवीपी की प्रत्याशी प्रीति स्यूनरी ने दर्ज की जीत

 

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।