उत्तराखण्डकुमाऊं,

गौला बाईपास पर दो कारों की भीषण टक्कर, खेत में जा घुसी एक कार; बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी न्यूज़- गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तीनपानी की ओर से हल्द्वानी की तरफ आ रही थी। इस वाहन को एक बुजुर्ग चालक चला रहे थे, जो देहरादून से लौट रहे थे। वहीं दूसरी कार खटीमा की ओर से आई थी, जिसमें पति-पत्नी सवार थे और इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 लोगों पर हुआ केस, जाने पूरा मामला

 

 

बताया जा रहा है कि खटीमा की ओर से आ रहे कार चालक ने गौला बाईपास पर बने डिवाइडर कट से वाहन को बनभूलपुरा की ओर मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान तीनपानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार सड़क से नीचे खेत में जा पहुंची, जबकि दूसरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार,

 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए वाहन सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क पर यातायात को सुचारु बनाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही से मची खलबली, ऐसे मिले 35 Spa Centers का किया चालान

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस करीब 20 मिनट तक मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में लोगों की मदद से यातायात सामान्य कराया गया।

 

 

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।